फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरती ने जो कहा वो सच हो गया: पति की मौत का गम न सह सकी पत्नी, साड़ी का फंदा बनाकर लगा ली फांसी

Fri, 07 Mar 2025 08:55 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा

सार

घटना के बाद से मृतक जोनी की पत्नी आरती अवसाद में थी। परिजनों ने बताया कि बार बार वह जोनी के पास जाने की बात करती थी। शुक्रवार सुबह उसने अपने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर पंखे से लटकर जान दे दी।
विज्ञापन
पति की मौत से आहत पत्नी ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा में 26 दिसंबर को हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक जोनी की पत्नी आरती (35) ने भी अवसाद में आकर जान दे दी। परिजनों की गुहार के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

स्कॉर्पियो ने मारी थी टक्कर
26 दिसंबर की शाम एक स्कार्पियो कार में सवार शराब के नशे में धुत दो युवकों ने उत्पात मचाया था। अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया था। इसमें चंडी मंदिर रोड निवासी जोनी समेत दो की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

बार-बार करती थी जोनी के पास जाने की बात
घटना के बाद से मृतक जोनी की पत्नी आरती अवसाद में थी। परिजनों ने बताया कि बार बार वह जोनी के पास जाने की बात करती थी। शुक्रवार सुबह उसने अपने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर पंखे से लटकर जान दे दी। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन परिजनों की गुहार के बाद बिना पोस्टमार्टम किए ही महिला का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि महिला के परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें