फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रेमिका के साथ दाल मखनी, पीछे से आ धमकी पत्नी

Fri, 01 Aug 2025 11:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। प्रेमिका के साथ दाल मखनी खा रहे पति के सामने अचानक पत्नी पहुंच गई। पत्नी बोली घर पर तो सब्जी में नमक कम बताता है और यहां दाल मखनी का मजा ले रहा है। पत्नी को देख पति तो रफूचक्कर हो गया, लेकिन प्रेमिका को महिला और उसके परिजनों ने पकड़कर जमकर पीटा। बीच सड़क पर हंगामा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी व्यक्ति शुक्रवार दोपहर हाईवे किनारे स्थित रेस्तरां में अपनी प्रेमिका के साथ दाल मखनी खा रहा था। तभी उसकी पत्नी अचानक वहां पहुंच गई। महिला पहले से ही उसका पीछा कर रही थी। महिला के हंगामे के बाद यहां लोगों की भीड़ लग गई। महिला ने बताया कि उसका पति घर पर सब्जी में नमक कम बताता है और यहां दूसरी औरत के साथ दाल मखनी खा रहा है। पति मौका मिलते ही फरार हो गया।
इसके बाद महिला ने प्रेमिका को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सड़क पर हंगामा होने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। महिला ने बताया कि वह पिछले दो महीने से पति की प्रेमिका को उससे दूर रहने के लिए समझा रही है, लेकिन उसने उसका घर बर्बाद कर दिया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें