फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश होते ही शहर हो जाएगा जलमग्न

Mon, 19 Jun 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नालों की अगर जल्द सफाई नहीं हुई तो बारिश पड़ते ही पूरा शहर जलमग्न हो जाएगा क्योंकि वर्तमान में शहर के अधिकांश नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। जबकि शहर के लोग लगातार सफाई कराने की मांग कर रहे हैं।           
विज्ञापन

   
मानसून शुरू होने ही वाला है और नगर पालिका ने शहर के नालों की अभी तक सफाई नहीं कराई है। हालत यह है कि इन दिनों हाईवे के सर्विस रोड, गढ़ी मोहल्ले, चंडी रोड, रेलवे रोड, मोदीनगर बस स्टैंड का नाला गंदगी से अटा पड़ा है।

ऐसे में अगर बारिश हो जाती है तो शहर में बारिश के पानी से पानी, पानी हो जायेगा और लोगों को खासी परेशानी होगी। ऐसा नहीं है कि लोग नालों की सफाई कराने की मांग नहीं उठा रहे।
विज्ञापन


लगातार सफाई कराने की मांग उठाने के बाद भी पालिका के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदीप कुमार विमल, रामबीर सिंह, अमित ने बताया कि नालों की जल्द सफाई होनी चाहिए ताकि बारिश के समय शहर में जलभराव न हो सके।        
     
उधर, पालिका सफाई निरीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि समय समय पर नालों की सफाई कराई जाती है। बारिश में जलभराव नहीं होने दिया जाएगा। जिन नालों में गंदगी जमा है जांच कर उनकी सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें