फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एसएमएस बताएगा चालक/ परिचालकों को ड्यूटी का समय

Mon, 19 Jun 2017 09:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
एसएमएस
विज्ञापन
अब रोडवेज बसों के चालक/परिचालकों की लेटलतीफी नहीं चलेगी। मोबाइल पर उन्हें एसएमएस के माध्यम से ड्यूटी का समय मिलेगा। निर्धारित समय पर डिपो में पहुंचकर बायोमीट्रिक मशीन से उन्हें हाजिरी लगानी होगी।
विज्ञापन


आने जाने के समय से उनकी कार्यप्रणाली का आकलन किया जाएगा और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी होगी। अब तक हापुड़ डिपो की रोडवेज बसों में तैनात चालक/परिचालकों को ड्यूटी पर आने के बाद ही किस बस में उन्हें तैनात रहना है, यह निर्धारित होता है।

कई बार चालक/परिचालकों के देरी से पहुंचने पर बसों का संचालन तक गड़बड़ा जाता है। इससे यात्रियों को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से उबरने के लिए रोडवेज के अफसरों ने एक कामगार योजना बना ली है।
विज्ञापन


इसके तहत चालक/परिचालकों को मोबाइल पर बस संख्या, रूट व तय समय सीमा का एसएमएस भेजा जाएगा। एसएमएस में ड्यूटी का समय भी स्पष्ट किया जाएगा। एसएमएस मिलने के बाद चालक/परिचालकों को डिपो में पहुंचकर बायोमीट्रिक मशीन में हाजिरी लगानी होगी।

इतना ही नहीं चालक की पूरी कुंडली भी कंप्यूटर में रखी जाएगी। हाजिरी के दौरान यदि किसी चालक के लाइसेंस की तिथि सही नहीं है तो कंप्यूटर से उसकी ड्यूटी स्लिप नहीं निकलेगी।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि यह पहल लगभग पूरी कर ली गई है। जल्द ही चालक/परिचालकों को ड्यूटी के संबंध में मोबाइल पर एसएमएस मिलेंगे और बायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें