फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर बादल छाने से सर्दी का अहसास

Wed, 06 Jan 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

दिन में चटक धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होने पर मौसम का मिजाज बिगड़ने के जो कयास लगाए जा रहे थे, वे बुधवार को उल्टे साबित हुए। क्योंकि सुबह से लेकर देर रात तक आकाश में बादल और धुंध छाई रही,

 जिससे सर्दी फिर से बढ़ने लगी है। वहीं, पहाड़ों  पर बर्फबारी होने से हवा में ठंडक बढ़ने से मैदानी इलाकों में ठंड का एहसास होने लगा है। बुधवार दोपहर एक बजे चंद मिनटों के लिए धूप हुई लेकिन वह राहत नहीं दे पाई।
विज्ञापन


मौसम  वैज्ञानिक डॉ.नफीस चौधरी का कहना है कि पश्चिमी यूपी में हल्का विक्षोभ बनने की स्थिति बनी हुई है, जिसके दुष्प्रभाव से मैदानी इलाकों में बादल  छाए हुए हैं, जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी होने से हवा में ठंडक बढ़ती जा रही  है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बादल हटने के बाद सूरज निकलने पर वाष्पीकरण का क्रम  प्रारंभ हो जाएगा, जिससे वातावरण में घने कोहरे की चादर तनने से यातायात  व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें