फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Fri, 29 Jul 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन माह शुरू होते ही मौसम रोजाना सुहावना हो रहा है। पिछले 36 घंटों से हो रही रिमझिम बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिल गई है। साथ ही मौसम के बदले रुख से कांवड़ियों की राह भी आसान हो गई है।
विज्ञापन


तीन दिन से रोजाना हल्की बारिश से मौसम में ठंडक हो गई है। शुक्रवार को एक बार फिर सुबह 10 बजे बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

वैसे भी दिन में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। शुक्रवार को अधिकतम तामपान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही सुहावने मौसम से कांवड़ियों की राह भी आसान हो गई है।
विज्ञापन


कांवड़िये बारिश में भीगते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। इसके अलावा बारिश से किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं। धान और गन्ने की फसल के लिए यह बारिश काफी लाभदायक होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें