फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दिन में बढ़ा तापमान, रात को सर्द हवाएं कर रहीं परेशान

Tue, 04 Mar 2025 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मौसम के बदलते मिजाज से तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। मंगलवार को दिन में 23 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली, बुधवार को भी तेज हवा लोगों का परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा।
विज्ञापन


पिछले दो दिन से तेज हवा के चलते लोग परेशान हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर ने मौसम में परिवर्तन के चलते मार्च माह में तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास होने लगा है। मंगलवार को धूप खिलने के साथ ही तेज हवा चलती रही। शाम को हवा की रफ्तार ओर बढ़ गई। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन और रात के तापमान में दो गुना से अधिक अंतर दिखाई दे रहा है। ऐसे में दिन में गर्मी परेशान कर रही है, लेकिन रात और तड़के सर्दी का असर दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के चलते मार्च में ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें