फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सुबह छाए बादल, दोपहर में खिली धूप

Sat, 15 Feb 2025 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शनिवार सुबह आकाश में बादल छाए रहे और दोपहर में चटक धूप खिली। इसके साथ ही हवा की रफ्तार भी कम हुई है। जिससे तापमान में भी बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह कुछ देर के लिए मौसम साफ रहा और धूप खिली। लेकिन थोड़ी देर बाद आकाश में काले बादल छा गए। इसके साथ ही हवा की रफ्तार भी कम हो गई। हालांकि, दोपहर को फिर से धूप खिल उठी, जिससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़त और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही।

मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि रविवार को भी मौसम में बदलाव की संभावना है। आकाश में बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी का भी अनुमान है। इसके बाद सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें