फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खेत पर गई किशोरी का किया अपहरण

Sat, 15 Feb 2025 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 12 फरवरी को उनकी नाबालिग पुत्री अपनी मां के साथ खेत पर गई थी। इसी बीच गांव का ही एक युवक उनकी पुत्री को अगवा कर ले गया। पुत्री के अगवा कर ले जाने की सूचना पत्नी ने उन्हें दी थी। उन्होंने परिजनों के साथ पुत्री को काफी तलाश किया, लेकिन पुत्री का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद वह थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें