फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सुबह-शाम पड़ रही ठंड, दिन में तेज हवाएं कर रही परेशान

Fri, 14 Feb 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मौसम का बदलता मिजाज लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। दोपहर में तेज धूप सता रही है तो सुबह और शाम में सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को हवा की रफ्तार कम होने और तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। पिछले कई दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं। दिन में धूप निकलने से गर्मी का अहसास होता है, लेकिन शाम ढलते ही तेज हवा से ठिठुरन बढ़ जाती है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज गति से हवा चली। 19 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली धूल भरी हवा से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज हवा के कारण जमीन से नमी कम होने लगी है। ऐसे में गेंहू और सरसों की फसल को सिंचाई की जरुरत पड़ रही है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि मौसम में बदलाव और तेज हवा के कारण नमी कम हो रही है। शनिवार से तेज हवा का प्रकोप कम होने का अनुमान है, जिससे तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें