फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 24.30 करोड़ से सिखैड़ा-औरंगाबाद संपर्क मार्ग का होगा चौड़ीकरण

Fri, 14 Feb 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हाईवे 9 स्थित सिखैड़ा से औरंगाबाद संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। करीब 16 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण 24.30 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने 4.86 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके बनने से 10 गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस मार्ग का निर्माण हाईवे 9 स्थित सिखैड़ा से पीरनगर, दत्तियाना होते हुए आगापुर से माधापुर, औरंगाबाद संपर्क मार्ग तक किया जाएगा। औरंगाबाद से यह रास्ता मेरठ के किठौर वाले मार्ग से जुड़ेगा। वर्तमान में इस रास्ते पर हर दिन करीब पांच हजार वाहनों का संचालन होता है। मेरठ के किठौर से होते हुए लोग गढ़मुक्तेश्वर और बुलंदशहर जाने के लिए भी इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से चल रही थी। जिसका प्रस्ताव बनाकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पहले भेजा, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।



गंगा एक्सप्रेस वे तक आसान होगी पहुंच

इस मार्ग के चौड़ीकरण होने से पुराने और नए हाईवे के बीच लोगों की कनेक्टिविटी अच्छी होगी। साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे तक पहुंचने में भी आसानी रहेगी। गंगा एक्सप्रेसवे बनने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक हो जाएगी। ऐसे में पहले ही इस मार्ग का चौड़ीकरण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा रहेगी।
विज्ञापन




इन गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

गांव हिम्मतपुर, राजपुर, पीरनगर, दतियाना, माधापुर, आगापुर, तिगरी, कुचेसर चौपला, औरंगाबाद से किठौर वाले रास्ते पर शामिल गांवों के लिए यह मार्ग मिलेगा। मार्ग के बनने से इन गांवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।


कोट -

मार्ग का निर्माण करने वाली फर्म को पांच साल के लिए देखभाल भी करनी होगी। जिसके लिए पांच वर्षीय अनुरक्षण की लागत अलग से है। सड़क के निर्माण के लिए 4.86 करोड़ की धनराशि पहले चरण में जारी हुई है। कोशिश है कि जल्द से जल्द निर्माण शुरू कराया जाए। जिससे कि लोगों को जल्द मार्ग का लाभ मिल सके। - नरेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें