फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो डिग्री बढ़ा तापमान, सोमवार को बूंदाबांदी का अनुमान

Fri, 31 Jan 2025 09:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़त हुई। जिसके कारण दिन में लोगों को गर्मी का भी एहसास हुआ। लेकिन सुबह और शाम की ठंड अभी भी बरकरार है। वहीं, एक्यूआई 225 दर्ज किया गया, लेकिन इसके बाद भी प्रदूषण स्तर खराब श्रेणी में बना हुआ है।
विज्ञापन


मौसम साफ होने से शुक्रवार सुबह कोहरे से निजात मिली और जल्द ही सूरज निकल आया। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया जो बृहस्पतिवार के मुकाबले दो डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की बढ़त देखने को मिली और 11 डिग्री दर्ज किया गया।

दिन में पांच किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली, लेकिन इसके बाद भी प्रदूषण स्तर खराब श्रेणी में रहा। हालांकि एक्यूआई 225 दर्ज किया गया। वहीं सुबह और शाम अभी भी ठंड का असर बरकरार है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि फरवरी के प्रथम सप्ताह में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार को हल्की बारिश होने का भी अनुमान है, इसके बाद तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें