फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गर्भाशय निकालने पर सूरीज अस्पताल का लाइसेंस निरस्त

Fri, 31 Jan 2025 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित सूरीज अस्पताल में दिल्ली और गाजियाबाद की दो महिलाओं की बच्चेदानी निकालने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। बार-बार नोटिस देने के बावजूद प्रबंधक और चिकित्सक ने अपना पक्ष नहीं रखा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ व नोडल डॉ.वेदप्रकाश ने बताया कि दिल्ली निवासी अंजू व गाजियाबाद के भोजपुर निवासी सोनम ने शिकायत में बताया था कि उनके बच्चेदानी में गांठ थी। जिसका ऑपरेशन कराने के लिए चिकित्सक से संपर्क किया।

दोनों महिलाओं को हापुड़ के बुलंदशहर रोड स्थित सूरीज अस्पताल में ऑपरेशन कराने की सलाह दी। महिलाओं ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान उन्हें गुमराह किया गया और उनकी बच्चेदानी निकाल दी गई। जबकि उनकी उम्र भी अभी अधिक नहीं है। इस मामले में उन्होंने सीएमओ से शिकायत की।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल के संचालक सद्दाम और चिकित्सक डॉ.ताज मोहम्मद हैं। महिलाओं की शिकायत पर अस्पताल का निरीक्षण किया गया। कुछ खामियां भी मिली। फिलहाल अस्पताल को सील कर दिया गया था।

इस मामले में अस्पताल संचालक को दो बार नोटिस भेजा गया। लेकिन कोई भी पक्ष रखने नहीं पहुंचा। अस्पताल की घोर लापरवाही मिलने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।



वैलनेस अस्पताल पर भी लगी थी सील-

हापुड़ कोतवाली के सामने स्थित वैलनेस अस्पताल में भी प्रसव के दौरान एक महिला की बच्चेदानी निकाल दी गई थी। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। भाकियू के हंगामे के बाद अस्पताल पर सील लगा दी गई थी।


कोट -

महिलाओं की शिकायत पर सूरीज अस्पताल पर सील लगाई गई थी। जांच में लापरवाही सामने आई है, जिस पर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। - डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें