फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सुबह छह से शाम पांच बजे तक मिलेगी पानी और 24 घंटे बिजली

Thu, 13 Mar 2025 09:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रंगोें के त्योहार पर बिजली व पानी की किल्लत न हो, इसके लिए नगर पालिका और ऊर्जा निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। दुल्हैंडी पर नगर पालिका सुबह छह से शाम पांच बजे तक 550 लाख लीटर पानी की आपूर्ति करेगी। इसके लिए सहायक अभियंता और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं जिले में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति रहेगी।
विज्ञापन


नगर पालिका और ऊर्जा निगम ने होली को लेकर विशेष तैयारी की हैं। पानी और बिजली को लेकर लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी करने के साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। नगर पालिका ने जलकल विभाग के सहायक अभियंता विकास चौहान के नेतृत्व में लिपिकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। हालांकि, सरकारी विभाग पानी की बर्बादी न करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। गुलाल के जरिए होली खेलने के लिए कहा गया है। वहीं, जिले में ऊर्जा निगम के अधिकारियों को लखनऊ से 24 घंटे आपूर्ति के आदेश दिए गए हैं। दुल्हैंडी से पहले ही बृहस्पतिवार को नगर पालिका ने शहर में 420 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की। 70 नलकूप, 10 ओवर हेड टैंकों के जरिए यह आपूर्ति हुई। वहीं, आपूर्ति के दौरान बिजली गुल होने पर इमरजेंसी के लिए जनरेटर भी लगवाए गए हैं। वहीं, होली पर उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिलेगी। ब्रेकडाउन या अन्य कारणों से आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल अधिकारियों को मौके पर पहुंचना होगा। एमडी ने इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। उपभोक्ता समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

पानी की किल्लत होने पर करें शिकायत

पालिका ने ईओ आवास के पास कंट्रोल रूम स्थापित किया है। साथ ही 1533 टोल फ्री नंबर जारी हुआ है। जहां लोग पानी की आपूर्ति बाधित होने पर शिकायत कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में दो कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। साथ ही नलकूपों पर तीन शिफ्ट में कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन



फाल्ट होने पर इन नंबरों पर करें शिकायत
उपखंड क्षेत्र प्रथम9193319913

उपखंड क्षेत्र द्वितीय9193319926

उपखंड क्षेत्र तृतीय-9193319905

गढ़ डिवीजन-9193319860

पिलखुवा डिवीजन9193319810

-

सरकारी अस्पतालों में मिलेंगी आपात सेवाएं

जिलेभर के सरकारी अस्पतालों के आपात वार्ड में चिकित्सक तैनात रहेंगे। साथ ही विभाग की 22 एंबुलेंस इस तरह खड़ी की जाएंगी, जो जिले के किसी भी स्थल पर पांच मिनट के अंदर पहुंच सकें। साथ ही इनमें प्राथमिक उपचार और जीवन रक्षक दवाओं की व्यवस्था रहेगी। सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि होली पर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी पर अस्पतालों में बेहतर उपचार लिया जा सकेगा। एंबुलेंस सेवा के लिए मरीज 102 या 108 नंबर पर कॉल कर सकते हैं, एंबुलेंस मरीज को घर से सीधे अस्पताल लेकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें