फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 31 मार्च के बाद रद्दी हो जाएंगे 60 करोड़ के भौतिक स्टांप

Thu, 13 Mar 2025 09:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में 31 मार्च तक ही 10 हजार से 25 हजार रुपये वाले भौतिक स्टांप ही मान्य होंगे। इसके बाद ये रद्दी बनकर रह जाएंगे। प्रयोग न होने पर जिले में करीब 60 करोड़ रुपये के स्टांप की उपयोगिता खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


शासन ने स्टांप प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए यह कदम उठाया है। पिछले कुछ दिनों में स्टांप की खरीद में धोखाधड़ी पकड़ी गई थी। जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया है। नए आदेश के अनुसार, जिन लोगों ने 11 मार्च तक स्टांप खरीद लिए थे। उन्हें 31 मार्च तक प्रयोग करने के आदेश दिए गए हैं। यदि यह लोग इनका प्रयोग नहीं करते हैं तो फिर 31 मार्च तक ही इन्हें कोषागार और स्टांप कार्यालय में वापस कर सकते हैं। इसके लिए विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई भी शुरू कर दी है। एक अप्रैल के बाद शासन ने ई-स्टांप के पूरी तरह प्रयोग के आदेश दिए हैं। हालांकि, 10 हजार से नीचे वाले भौतिक स्टांप को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। बता दें कि जिले की तीनों तहसीलों में करीब 180 स्टांप विक्रेता हैं।

मुख्य कोषागार अधिकारी पारूल सिंह ने बताया कि ट्रेजरी में करीब 60 करोड़ रुपये के स्टांप हैं। आगे शासन का जो भी आदेश होगा, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। वहीं, एआईजी स्टांप अरुण शर्मा ने बताया कि 31 मार्च तक खरीदे गए स्टांप को सरेंडर न करने पर यह समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद मात्र ई-स्टाम्प चलेगा।
विज्ञापन




ऐसे हो रहा था स्टांप का प्रयोग

जिला कोषागार और बहुत से लोगों ने स्टांप को खरीदकर अपने पास रखा हुआ है। अब तक किसी व्यक्ति को यदि कहीं पर एक लाख रुपये के स्टांप लगाने होते थे तो वह उसके लिए 25-25 हजार के चार भौतिक स्टांप पहले ही खरीदकर रख लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें