फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 24 घंटे में 22 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर

Wed, 26 Jul 2023 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बारिश का सिलसिला थमने से करीब एक सप्ताह तक गढ़, ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में काफी गिरावट आई, जिसके चलते कुछ दिनों से गंगा लगभग सामान्य स्थिति में बह रही थी। लेकिन एक बार फिर पहाड़ों और मैदानों में बारिश के कारण गंगा के जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर 22 सेंटीमीटर बढ़ा है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 198.42 मीटर (समुद्र तल से) था, जो बिजनौर बैराज से छोड़ा गया पानी गढ़ पहुंचने पर बुधवार की शाम 198.64 मीटर के निशान पर पहुंच गया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के अनुसार बुधवार को बिजनौर बैराज से एक लाख 27 हजार 113 क्यूसेक डिस्चार्ज किया गया है। जो बृहस्पतिवार की शाम तक गढ़ क्षेत्र में पहुंचेगा। एसडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि बाढ़ चौकियां अभी भी सतर्क हैं। फिलहाल गंगा का जलस्तर यलो अलर्ट से काफी नीचे है, जिसके चलते बाढ़ की संभावना भी काफी कम है। बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें