फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आबादी तक पहुंच गया गंगा का पानी

Fri, 22 Aug 2025 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण गंगा का पानी बाढ़ के निशान को पार करते हुए अब आबादी वाले क्षेत्रों के नजदीक पहुंच गया है। इससे खादर के गांवों में रहने वाले लोग दहशत में हैं। वहीं खेतों में हुए जलभराव से चारे का संकट भी गहराने लगा है।
विज्ञापन

पिछले दो चार दिन से गंगा के जलस्तर में कमी आई थी, लेकिन अब फिर से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। बिजनौर बैराज से निरंतर गंगा का पानी छोड़ा जा रहा है। खादर क्षेत्र में गंगा किनारे बसे गांव लठीरा, मिश्रीपुर, एतामली, काकाठेर, लठीरा, गढावली के साथ अन्य गांवों में बाढ़ का पानी आ गया है। यहां रहने वाले ग्रामीणों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ग्रामीणों को फसलों की चिंता सताने लगी है। खेतों में दो से चार फीट तक पानी होने से फसल नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई है। पशुओं को चारे का संकट गहराने लगा है। स्कूलों में भी पानी भरने से बच्चों की शिक्षा पर प्रभाव पड़ रहा है।

केंद्रीय जल आयोग के गेज अधिकारी आबाद आलम ने बताया कि शुक्रवार को ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 199.11 मीटर के निशान पर दर्ज किया गया, लेकिन अब बिजनौर बैराज से किए जा रहे डिस्चार्ज में कुछ कमी आई है। इससे जलस्तर कम होने की संभावना है। एसडीएम श्रीराम सिंह ने बताया कि गंगा के जलस्तर को लेकर निरंतर निगाह बनी हुई है। गांवों का निरीक्षण किया जा रहा है। जहां-जहां आवश्यकता है वहां ग्रामीणों को राशन भी दिया जा रहा है। पशुओं का चारा भी पशु पालकों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें