फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आठ ट्रक चालक और दो ढाबा संचालकों समेत 11 के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 22 Aug 2025 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सरकारी राशन के ट्रकों को ढाबे पर रोककर उनमें से गेहूं निकालने के मामले में पुलिस ने आठों ट्रकों के चालक, दो ढाबा स्वामियों और ट्रांसपोर्ट कंपनी समेत 11 के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। डीएम से संस्तुति के बाद गाजियाबाद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने कोतवाली में तहरीर दी थी। इसके आधार पर शुक्रवार शाम मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी कौशल देव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि हापुड़ स्थित एफसीआई से अंत्योदय और पीएचएच कार्ड धारकों का गेहूं और चावल हैंडलिंग व परिवहन ठेकेदारों के ट्रकों के माध्यम जिला गाजियाबाद को जाता है। जिला गाजियाबाद के प्रथम केंद्र पर मैसर्स बुलंद लॉजिस्टिक लिमिटेड फर्म हैंडलिंग एवं परिवहन ठेकेदार के रूप में नियुक्त हैं। 20 अगस्त को उक्त योजना का खाद्यान्न फर्म के माध्यम से 15 ट्रकों से भेजा गया, इनमें से खाद्यान्न से लदे आठ ट्रक मोदीनगर रोड के गांव बदनौली स्थित चौधरी ढाबा पर निरीक्षण के दौरान खड़े पाए गए थे।
एसडीएम ईला प्रकाश, सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में नगर कोतवाली पुलिस व जिला पूर्ति अधिकारी ने इन ट्रकों की जांच की। टीम ने ट्रक में लदे लदे कट्टों का निरीक्षण किया तो इन पर एफसीआई हापुड़ का टैग मिला। चालकों से जब सवाल किए गए तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। ट्रकों की जांच करने पर खाद्यान्न कम मिला और कट्टे पानी से भीगे हुए मिले। इसके बाद सभी ट्रकों को नवीन मंडी परिसर ले जाया गया। इसकी सूचना जिला खाद्य विपणन अधिकारी को भी सूचित करते हुए मौके पर बुलाया गया और सभी ट्रकों को जांच के लिए उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद 21 अगस्त को सभी ट्रकों की एफसीआई के धर्मकांटे पर फिर से तौल कराई गई, इसमें छह ट्रकों में कम और दो ट्रकों में अधिक वजन पाया गया। ट्रक चालकों से खाद्यान्न की घटतौली व भीगा होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि मजदूरी कम होने के कारण अनाज निकालकर उसका वजन पूरा करने के लिए वे पानी मिला देते थे। इसके बाद निकले हुए अनाज को चौधरी ढाबे के मालिक दो भाइयों हनी चौधरी व सनी चौधरी को बेच देते थे। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिला विपणन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक दिनेश, इंद्रजीत, बिजेंद्र, प्रवीण, बिजेंद्र, नाजिम, आमिर, शहजाद, मैसर्स बुलंद लॉजिस्टिक लिमिटेड गाजियाबाद व ढाबा मालिक हनी चौधरी, सनी चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन



ट्रकों की तौल में यह आया सामने

ट्रक संख्या चालक अंतर मिला कम अधिक

यूपी 14 एलटी 1423 दिनेश 20 किलो कम

यूपी 14 क्यूटी 9817 इंद्रजीत 50 किलो कम

यूपी 14 एफटी 9391 बिजेंद्र 20 किलो कम

यूपी 14 एफटी 3203 प्रवीण 90 किलो अधिक

यूपी 14 एफटी 3233 बिजेंद्र 50 किलो कम

यूपी 14 एफटी 8756 नाजीम 90 किलो अधिक

यूपी 14 एचटी 4853 आमीर 260 किलो कम

यूपी 14 एफटी 3202 शहजाद 10 किलो कम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें