फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मकानों, दुकानों और सीएचसी में भरा पानी, हजारों लोग हुए परेशान

विज्ञापन
मोहल्ला भीम नगर में सड़क पर भरे पानी में जाते बच्चे।संवाद
विज्ञापन
हापुड़। शहर में साफ-सफाई के नाम पर प्रतिवर्ष 20 करोड़ खर्च हो रहे हैं, लेकिन बारिश के बाद रविवार की रात से लेकर सोमवार की शाम तक भी गढ़ रोड और आसपास के मोहल्लों में जलभराव के कारण हजारों लोगों ने परेशानी झेली है। बारिश का पानी मकानों, दुकानों और सीएचसी के अंदर तक भर गया। इस कारण मरीजों व तिमारदारों तक को आने-जाने में समस्या हुई। वहीं, गढ़ रोड के मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों में पालिका के प्रति आक्रोश व्याप्त है। तमाम शिकायतों के बाद भी अधिकारी धृतराष्ट्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार की देर रात तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। बारिश के कारण पूरे शहर में जगह-जगह जलभराव हुआ, लेकिन शहर के गढ़ रोड पर पानी सोमवार की शाम तक भी नहीं निकला। इस कारण मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन स्वामियों को परेशानी झेलनी पड़ी। गढ़ रोड के मोहल्ला भीमनगर, न्यू भीमनगर और आसपास के मोहल्लों के कुछ मकानों में रात्रि के समय मकानों में भी नाले का पानी घुस गया। स्थानीय निवासी सोनू कुमार और नितिन सिंह ने बताया कि रात्रि में अचानक तेज बारिश के कारण मकान के नीचे के हिस्से में पानी घुस गया। जब से गढ़ रोड पर नाला बन रहा है। तभी से ही यहां पानी निकासी की समस्या है। इसलिए लोगों ने अपने घरों के सामान ईंट आदि लगाकर पहले से ही ऊपर रखे हुए हैं। इस कारण आर्थिक नुकसान नहीं पहुंचा है। कई बार शिकायत करने और जाम लगाने के बाद भी एचपीडीए व नगर पालिका के अधिकारी कुछ नहीं कर रहे हैं। बार-बार मात्र आश्वासन दिया जा रहा है। इस कारण हजारों लोग परेशान हैं, लेकिन अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह काम कर रहे हैं।
दुकानदार अमित अग्रवाल ने बताया कि दुकान के अंदर जलभराव हो गया था। सोमवार की सुबह दोपहर में जाकर दुकान के अंदर से पानी निकला है। गढ़ रोड पर अतरपुरा चौपला के पास भी इतना अधिक जलभराव होना बड़ी समस्या है। वहीं, गढ़ रोड पर नगर पालिका मार्केट के बाहर स्थित दुकानों के आगे नाले की दीवार भरभराकर गिर गई। इस कारण दुकानदारों को दुकानें खोलने तक में परेशानी हुई।
विज्ञापन


मरीज और तीमारदार रहे परेशान
सोमवार की सुबह सीएचसी पहुंचे मरीज और उनके तीमारदारों को अत्यधिक परेशानी झेलनी पड़ी। सीएचसी के आगे के हिस्से में जलभराव होने से पार्किंग में परेशानी हुई। यहां तक कि लोगों को गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, शहर के बाजारों, मोहल्लों और अन्य इलाकों में रात्रि में जलभराव हुआ।

गढ़ रोड पर नाला बनने से समस्या है
इस मार्ग पर एचपीडीए द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इस कारण अव्यवस्थाएं फैल रही हैं। पालिका द्वारा शहर में अन्य इलाकों की सफाई कराई गई है। इस कारण कहीं ओर अधिक देर के लिए जलभराव नहीं हुआ। अधिक बारिश के कारण कुछ जगह समस्या बनी थी। - संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन

मोहल्ला भीम नगर में सड़क पर भरे पानी में जाते बच्चे।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें