फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में घुसा पानी, लोग सड़कों पर

Sat, 02 Jul 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
rain - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शुक्रवार की रात झमाझम बरसात से भीषण गर्मी से निजात तो मिली, पर ढेरों दुश्वारियां भी खड़ी हो गईं। पहली बरसात में ही नगर पालिका के पुख्ता इंतजाम के सारे दावों की पोल खुल गई। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जगह-जगह जलभराव हो गया। मोहल्ला गणेशपुरा में जलभराव होने से घरों में पानी घुसने से गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए। नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। उधर, कई अन्य मोहल्लों में भी जलभराव की जानकारी मिली है।  
विज्ञापन



 मोहल्ला गणेशपुरा में जल निकासी की व्यवस्था न होने से आम दिनों में भी सड़कों पर पानी रहा रहता है। इससे यहां के बाशिंदों को आवाजाही में खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार हो-हल्ला मचाने के बाद भी आज तक सुनवाई नहीं हो सकी है। शुक्रवार की रात झमाझम बरसात के बाद मोहल्ले में पानी भर गया। हालात यहां तक पहुंच गए कि लोगों के घरों में पानी घुसने लगा। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए। नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।


प्रदर्शन कर रहे  लोगों का कहना है कि नगर पालिका परिषद के अफसर मोहल्ले में जलभराव की समस्या को दूर करने में रूचि नहीं ले रहे हैं। हल्की बारिश में नालों का गंदा पानी घरों में भर जाता है। कई बार अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत करा चुके हैं, लेकिन आज कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। नतीजा यह रहा कि शुक्रवार रात हुई बारिश का पानी घरों में घुस गया। उधर, इस संबंध में नगर पालिका के ईओ संजय मिश्रा का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, फिर भी कर्मचारियों को भेज कर लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।  प्रदर्शन करने वालों में रवि, गौरव, अभिषेक, आभा, अंकित, पुनीत, सौरभ, प्रदीप, शिवकुमार व राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें