फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी बलवंत पंचतत्व में विलीन

Fri, 01 Jul 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी बलवंत सिंह का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी बलवंत सिंह (102) का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया गया। मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान के अलावा पुलिस व प्रशासन के बड़े अफसरों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़े बेटे वेदपाल ने पिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


स्वतंत्रता सेनानी बलवंत सिंह का गुरुवार की रात मेरठ जिले के गांव डौरली में छोटे बेटे भूदेव के घर पर निधन हो गया था। शुक्रवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर बहादुरगढ़ क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव पसवाड़ा लाया गया।

मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान, एसडीएम शमशाद हुसैन, तहसीलदार भगत सिंह, डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय और एसओ आरके शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


इसके बाद ढोल नगाड़े और बैंडबाजों के साथ स्वतंत्रता सेनानी बलवंत सिंह की शवयात्रा ब्रजघाट गंगा किनारे श्मशान घाट पर पहुंची। घाट पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें राइफलों से सलामी दी।

इसके बाद बड़े बेटे वेदपाल ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके पुत्र वेदपाल व स्वतंत्र पाल सुखपाल, योगपाल, जगदेव, भूदेव के अलावा मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान,

सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष फारूख प्रधान, समयसिंह चौहान, डॉ.रामपाल सिंह, ग्राम प्रधान कुंवर सुरेंद्र चौहान, पालिका सदस्य राकेश चौहान, डॉ.शमशाद, विक्रम गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें