फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: साधु के भेष में छिपा एनडीपीएस एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 May 2025 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहा आरोपी पप्पू आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हैरत की बात यह रही कि वह पिछले छह साल से साधु का भेष बनाकर फरारी काट रहा था।
विज्ञापन

गांव परतापुर निवासी पप्पू वर्ष 2004 में एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद से ही वह न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था, जिस पर कोर्ट ने कुर्की तक के आदेश जारी कर दिए थे। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को ऑपरेशन तलाश के तहत आरोपी को उसके ही गांव से पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से भगवा वस्त्रों में घूमता था और खुद को साधु बताकर लोगों को भ्रम में डाल रहा था। इसी अभियान के तहत पुलिस ने दो और वांछित वारंटियों को भी पकड़ा। इनमें मोहल्ला शुक्लान खटीकों वाली गली निवासी मनीष और मोहल्ला महादेव राणा पट्टी निवासी सुनील शामिल हैं। मनीष पर चोरी और नकबजनी, जबकि सुनील पर मारपीट और धमकी जैसी धाराओं में मामले दर्ज हैं। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि ऑपरेशन तलाश के तहत फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें