फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ऋण दिलाने के नाम पर 35 हजार हड़पे

Wed, 28 May 2025 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। निजी कंपनी से ऋण दिलाने के नाम पर दो युवकों ने युवक से 35 हजार रुपये की रकम हड़प ली। पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नगर के तहसील मार्ग निवासी उस्मान ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि उसे काफी समय से कुछ रुपये की आवश्यकता थी। कुछ दिन पहले दो युवकों से उसकी मुलाकात किसी परिचित के माध्यम से हुई। जिन्होंने उसे निजी कंपनी से ऋण दिलाकर मदद करने की बात कही। जरूरत होने के कारण वह उनकी बातों में आ गया। आरोपियों ने फाइल चार्ज व अन्य कई खर्चों के नाम पर उससे 35 हजार रुपये मांगे। उसने इंतजाम कर आरोपियों को रुपये दे दिए। लेकिन उसे ऋण नहीं मिल सका। जिसके बाद उसने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें