फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पालिका के खिलाफ 42 संस्थाओं का हल्लाबोल, बाजार बंद की चेतावनी

Sat, 20 Sep 2025 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका के नियम विरुद्ध टैक्स वसूली के विरोध में शहर की 42 व्यापारिक और सामाजिक संस्थाओं ने बाजार बंद करने की चेतावनी दी है। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचा और पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही पालिका अधिकारियों पर शासनादेश लागू न करने की मनमानी का आरोप लगाया। मामले में डीएम से हस्तक्षेप के लिए एसडीएम शुभम श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


संस्थान के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गर्ग सहित कई व्यापारी जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने 42 संस्थाओं का पत्र सौंपा। अरुण कुमार गर्ग ने कहा कि नगर विकास विभाग ने 28 जून 2024 को एक अधिसूचना जारी की थी। इसमें सरकार ने आवासीय, अनावासीय भवनों पर लगने वाले गृहकर, जलकर और सीवरकर के लिए स्पष्ट रूप से जानकारी दी है। इसके बाद भी पालिका के अधिकारी शहरवासियों पर बोझ डाल रहे हैं, जबकि पहले से ही गलत नियम से पालिका शहरवासियों से टैक्स वसूल रही है। ऐसे में टैक्स की बढ़ोतरी करना गलत है।

उन्होंने कहा कि सरकार की अधिसूचना के आधार पर अब आवासीय कर लगभग 1.5 गुना और अनावासीय कर आवासीय से 2.5 से तीन गुना तक अदा करना पड़ेगा, जबकि शहरवासी पहले से ही इस शासनादेश से ज्यादा का टैक्स अदा कर रहे हैं। इसलिए 50 हजार भवन स्वामियों की इस समस्या को देखते हुए शासनादेश को ही लागू किया जाए।
विज्ञापन


इस दौरान जिला महामंत्री विपिन सिंहल, विमेश गोयल, दीपक गोयल, विनोद अग्रवाल, सचिन जिंदल, त्रिलोक चंद गुप्ता, बिजेंद्र गर्ग, जयप्रकाश और अभिषेक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें