फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur Video: युवकों ने नाविक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा...बचाने पहुंचे पुलिसकर्मियों से की अभद्रता; मोबाइल भी तोड़े

Sun, 01 Feb 2026 09:38 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ के ब्रजघाट में स्नान करने आए शराब के नशे में धुत युवकों ने नाव पर चढ़ने से रोकने पर नाविक से मारपीट की। बीच-बचाव में पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों से अभद्रता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में रविवार को गंगानगरी में स्नान करने आए युवकों ने शराब के नशे में हंगामा करने के विरोध पर नाविक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। वहीं, सूचना पर युवक को बचाने के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी युवकों और उनके साथ मौजूद महिलाओं ने अभद्रता और हाथापाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा बनी हुई हैं। वहीं, पुलिस ने हंगामा कर रहे कुछ युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ब्रजघाट निवासी नाविक गोपाल ने तहरीर दी है। जिनका कहना है कि वह और उनका बेटा आयुष गंगानगरी में नाविक का काम करते हैं। पीड़ित का आरोप है कि रविवार की शाम वह दोनों गंगा के तट पर अपनी नाव में बैठे हुए सवारियों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कौशांबी निवासी आकाश, तिलकराज, रिंकू, सुमित, विवेक निवासी गांव किनानगर मेरठ और उनके परिजन पास ही में गंगा में स्नान कर रहे थे। पीड़ित का आरोप है कि कुछ युवकों ने शराब का सेवन किया हुआ था। जो हुडदंग करते हुए उनकी नाव पर चढ़कर गंगा में छलांग लगा रहे थे। ऐसे में हादसा होने की संभावना बन गई। उन्होंने युवकों को नाव पर चढ़ने से मना किया, तो वह गुस्सा हो गए।

विज्ञापन

नाव की छत पर चढ़कर किया नाविक पर हमला
पीड़ित ने बताया कि गुस्साए युवकों ने अभद्रता और गाली-गलौज करते हुए पिटाई करना शुरू कर दिया। किसी तरह उनका बेटा आरोपियों के चंगुल से छूट कर वह उनसे बचने के लिए दौड़ कर नाव की छत पर चढ़ गया। लेकिन, आरोपी युवक भी पीछे-पीछे वहां पहुंच गए। नाव की छत पर चढ़कर युवकों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। इसी दौरान सााथियों ने ब्रजघाट चौकी पुलिस को सूचना दे दी।

युवकों और महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से की हाथापाई
सूचना के बाद ब्रजघाट चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाविक को बचाने का प्रयास किया। जिस पर हंगामा कर रहे युवक और उनके साथ आई महिलाएं और अधिक आक्रामक हो गए। जिन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता करते हुए हाथापाई की। घटना के दौरान तट पर मौजूद लोगों ने इसके वीडियो अपने मोबाइल फोन में बना लिए। जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया। वहीं, अन्य लोग फरार होने में कामयाब हो गए।

दो युवकों के मोबाइल तोड़े
गढ़ के मीरा रेती निवासी जितेंद्र केवट ने बताया कि वह आपदा प्रबंधन के तहत गंगा तट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान हंगामा होने पर उन्होंने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया। लेकिन हंगामा कर रही महिलाओं व युवकों ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। वहीं, बरेली निवासी उदयवीर ने भी तहरीर दी है। उनका कहना है कि वह परिजनों के साथ गंगा स्नान करने आए थे। हंगामे के दौरान वीडियो बनाने पर आरोपियों ने उनका भी मोबाइल छीन कर फेंक दिया। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग
तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय दुकानदारों और नाविको का कहना है कि ड्राई क्षेत्र होने के बावजूद बाहरी क्षेत्र से आने वाले कुछ असामाजिक तत्व शराब का सेवन कर गंगा में स्नान करने के साथ ही लोगों से अभद्रता और हंगामा करते है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

पीड़ित नाविक को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। हंगामा कर रहे चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  -स्तुति सिंह, सीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें