फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव का भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र की ब्रजघाट चौकी के अंतर्गत गांव नयाबांस में सोमवार रात डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और बलकटी चलीं। दोनों ओर से पथराव का भी आरोप है। संघर्ष में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव ने बताया कि सोमवार रात डीजे पर गाना बजाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पहले पक्ष के इंद्रजीत सिंह और विशाल और दूसरे पक्ष के दिनेश, अजय, राजा, सुंदर, संजय, प्रमोद, गुड्डू और सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। झगड़े में इंद्रजीत, विशाल, शिवा, रिवमा और धर्मवीर घायल हुए हैं, जिनका गढ़ के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। सीओ ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें