फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ग्राम प्रधान पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार 20 मई को गांव के ही दो युवकों द्वारा किशोरी को अगवा किया गया था। 21 मई को मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। 25 मई को पुलिस ने किशोरी को बरामद किया। लेकिन पीड़िता ने बयान में ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि मेडिकल और बयान के बावजूद पुलिस प्रधान के प्रभाव में आकर मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। उल्टा प्रधान व उसके साथी मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे परिवार की जान को खतरा है।
विज्ञापन


एसपी ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि उनकी जानकारी में ऐसा मामला नहीं है। ऐसा मामला है तो जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें