फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गर्मी में खूंखार हो रहे कुत्ते, रोजाना 40 से अधिक लोगों को बना रहे शिकार

Sat, 31 May 2025 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गर्मी बढ़ने के साथ ही कुत्ते भी खूंखार हो रहे हैं। जो हर दिन 40 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। गढ़ रोड सीएचसी में रोजाना एंटी रेबीज की वैक्सीन लगवाने वाले मरीजों की भीड़ लगी रहती है। वहीं, शनिवार को श्रीनगर सुधार समिति के सदस्यों ने नगर पालिका में हंगामा कर बंदरों और कुत्तों को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

कुत्तों के खूंखार होने के पीछे गर्मी तो एक कारण है ही। वहीं, देर रात ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन करने वालों को कुत्ते अंजान समझकर हमला कर रहे हैं, इसमें सबसे अधिक शिकार युवा हुए हैं। वहीं, केवल 10 से 12 फीसदी बच्चे हैं। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी मरीज सीएचसी पहुंचे। वहीं, श्रीनगर सुधार समिति के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि उनके वार्ड 34 में मोहल्ला श्रीनगर, पटेल नगर, रामगंज, राजेंद्र नगर, लक्ष्मी नर्सरी का क्षेत्र पड़ता है। इस क्षेत्र में आवारा कुत्ते और बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन लोग इनके हमलों से घायल हो रहे हैं। इस पर ईओ ने पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक को बुलाया और वर्तमान में जारी टेंडर के अंतर्गत मोहल्ले में अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान समिति अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, सचिव सुमित अग्रवाल, रामगंज निवासी राजीव तोमर, लक्ष्मी नर्सरी क्षेत्र से संजीव शर्मा, डॉ ललित अग्रवाल आदि शामिल रहे।
सीएमओ डॉ सुनील कुमार त्यागी का कहना है कि गर्मी के कारण कुत्ते अधिक खूंखार हो जाते हैं। सर्दियों में इनके काटने की घटनाएं कम होती हैं। विभाग के पास वैक्सीन मौजूद हैं। कुत्तों और बंदरों को पकड़ने का काम नगर पालिका का है। लोग कुत्तों और बंदरों को लेकर सावधानी बरतेंगे तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें