फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एक मार्च से विकास भवन के कार्यालय होंगे ऑनलाइन

Fri, 14 Feb 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिला मुख्यालय के बाद अब विकास भवन के सभी कार्यालय ऑनलाइन (ई-आफिस प्रणाली) जुड़ जाएंगे। इन 36 कार्यालयों में पेपरलैस कार्य को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए सीडीओ हिमांशु गौतम ने शासन को एक रिपोर्ट भी भेजी है। इस रिपोर्ट के अनुसार एक मार्च से कार्यालय को ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीडीओ हिमांशु गौतम ने बताया कि विकास भवन में संचालित कार्यालयों में प्रतिदिन करीब 150 फाइलें इधर से उधर होती हैं। ऐसे में कलक्ट्रेट की तर्ज विकास भवन को भी ऑनलाइन किया जा रहा है। सिस्टम पर कोई भी फाइल आदि अपडेट होने पर उसे एक क्लिक पर ही देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि डीएम भी फाइलों को देख सकेंगी। कार्यालय में किस स्तर पर फाइल रुकी हुई है, यह भी जानकारी मिलेगी। बिना वजह किसी भी पटल पर फाइल को रोकने पर कार्रवाई होगी।

उन्होंने बताया कि इससे फाइल को बिना वजह रोकने के मामलों पर रोक भी लगेगी। ऐसे में लोगों को भी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सीडीओ प्रतिदिन इसकी निगरानी भी करेंगे। इससे विभागों के कागज खरीदने पर होने वाले खर्च को भी बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें