फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फार्म हाउस से लाखों का सामान चोरी

Fri, 14 Feb 2025 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव बक्सर में फार्म हाउस में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया, चोर फार्म का मुख्य गेट तक अपने साथ ले गए। केयर टेकर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव पौपाई निवासी गुलाम नवी ने सिंभावली थाने में तहरीर दी है। गुलाम नवी ने बताया कि गांव बक्सर में दिल्ली निवासी सुभाष चंद ढींगरा की कृषि भूमि और फार्म हाउस है। जिसकी देखभाल का काम वह करते हैं। उनके अलावा गांव बक्सर निवासी अरूण भी वहां पर देखरेख करता है। बुधवार की रात फार्म हाउस में घुसे चोर वहां से चाहरदीवारी का गेट, दो एसी, पंखे, आरओ मशीन, अलमारी, गीजर, नलकूप के कमरे का लोहे का दरवाजा, दो बैटरी, इंवर्टर, जेनरेटर कक्ष का गेट, जेनरेटर का रेडिएटर व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार को फार्म हाउस पर पहुंचने के बाद उन्हें मामले की जानकारी मिली। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें