फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुख्यमंत्री से मिलकर विधायक ने की एडीओ पंचायत की शिकायत

Wed, 02 Apr 2025 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ब्लॉक परिसर में हुई अभद्रता के मामले में मंगलवार की रात विधायक विजयपाल आढ़ती ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी की है। वहीं, कारण बताओ नोटिस का जवाब मिला या नहीं, इसके बारे में भी जानकारी की है। हालांकि, नोटिस का जवाब देने के लिए बृहस्पतिवार शाम तक का समय एडीओ पंचायत पर है। इसके बाद विभागीय स्तर से निलंबन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


प्रकरण में मुख्यमंत्री कार्यालय पहले ही जिला प्रशासन से रिपोर्ट ले चुका है। एक पक्षीय कार्रवाई के आरोप न लगें, इसके लिए सीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 29 मार्च को एडीओ पंचायत को नोटिस मिला है। इसके बाद एक दिन अवकाश भी रहा है। हालांकि, बुधवार की शाम तक भी नोटिस का जवाब जिले के अधिकारियों को नहीं मिला है। निलंबन की कार्रवाई के लिए नोटिस की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, विधानसभा में भी यह मुद्दा उठ सकता है।

मामले में विधायक सदर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा था। मंगलवार की शाम वह अचानक दिल्ली से फ्लाइट लेकर लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। हालांकि, प्रकरण के अधिक फैलने के बाद विधायक भी मामले में ज्यादा कुछ बोलने से बच रहे हैं। जिससे कि पार्टी स्तर पर उनकी छवि धूमिल न हो।
विज्ञापन




दलित समाज के युवाओं ने नहीं फूंका पुतला

विधायक से अभद्रता के मामले में बुधवार को कुछ दलित युवक पुतला फुंकने की तैयारी में थे, लेकिन मामला सत्ताधारी पार्टी से जुड़ा होने के कारण शीर्ष नेतृत्व ने इसका संज्ञान लिया और युवकों को पुतला फुंकने से भी रोका। हालांकि, पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी युवकों की लोकेशन की जानकारी दिनभर लेते रहे।

यह था पूरा प्रकरण
योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर जिले में तीन दिवसीय कार्यक्रम हुए। अंतिम दिन 27 मार्च को तीनों ब्लॉक में पत्रकार वार्ता का कार्यक्रम था। पत्रकार वार्ता के बाद विधायक विजयपाल आढ़ती से चाय को लेकर एडीओ पंचायत बिशन सक्सेना पर अभद्रता करने का आरोप है। मामले में विधायक की शिकायत के बाद सीडीओ हिमांशु गौतम ने बिशन सक्सेना को डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया था। मामले में बीडीओ ने अपनी रिपोर्ट दे दी है, जिसमें एडीओ पंचायत पर असंवैधानिक भाषा के प्रयोग का आरोप भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें