फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फ्रेट कोरिडोर के पुल से लटककर किया स्टंट

Sat, 20 Dec 2025 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रेलवे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के पुल पर लटकने, ट्रैक पर ट्रेन के साथ दौड़ने और पटरी पर डिप्स लगाने का खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरपीएफ ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शनिवार को वायरल वीडियो में युवक फ्रेट कोरिडोर के पुल पर लटककर पुशअप मारता दिखा, जबकि उसके नीचे से हाईवे पर तेज गति से वाहन गुजर रहे हैं। ऐसे में हाथ छूटने पर युवक सीधे नीचे गिरता और बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकता था। इसके अलावा अन्य वीडियो में युवक ट्रेन के साथ दूसरी पटरी पर दौड़ लगा रहा है और डिप्स मार रहा है। आरपीएफ थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान कपिल निवासी चंडी मंदिर के पास दाल मील वाली गली पिलखुवा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें