फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: असौड़ा में डीलर ने दिया कम राशन, वीडियो वायरल

Tue, 21 Jan 2025 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गांव असौड़ा में डीलर पर लोगों को कम राशन देने का आरोप लगाया गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसकी जांच जिला पूर्ति अधिकारी ने शुरू कराई है।
विज्ञापन


मंगलवार को रालोद नेत्री मोनिका खटीक एक का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह राशन डीलर की दुकान पर कुछ लोगों के राशन कार्ड देख रही हैं। साथ ही उनसे राशन के बारे में पूछ रही हैं। इस पर लोग उन्हें बताते हैं कि तय यूनिट से भी कम उन्हें राशन दिया जा रहा है। इसी प्रकार एक युवक भी आरोप लगा रहा है। वीडियो में लोगों ने बताया कि उन्हें यूनिट के अनुसार हर माह राशन मिलना चाहिए, लेकिन राशन डीलर उनकी यूनिट (प्रति व्यक्ति) के अनुसार राशन नहीं दे रहा है। इस कारण हर माह लोगों को निजी तौर पर राशन की खरीद करनी पड़ रही है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

मामले में जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा का कहना है कि वायरल वीडियो मिल गई है। वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है। वीडियो में आरोप लगाने वाली महिला व अन्य के बारे में भी जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें