फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मकान की दीवार पर गिरा बिजली का खंभा

Tue, 21 Jan 2025 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र की हाथीखाना कॉलोनी में मकान की दीवार पर गिरा बिजली का खंभा हादसे को न्योता दे रहा है। बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी निगम के अधिकारी सुनवाई करने को तैयार नहीं हैं, इससे लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी नूर आलम ने बताया कि उनके मकान के बाहर लगा बिजली का खंभा काफी समय क्षतिग्रस्त है। जो टूटकर उनके मकान की दीवार के सहारे खड़ा है। नूर आलम का कहना है कि उसने कई बार निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन खंभे को नहीं हटाया गया है। नूर आलम ने बताया कि यदि खंभे से करंट दीवार में उतर गया तो उनके परिवार के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को भी खतरा हो सकता है। पीड़ित ने एसडीएम को शिकायती पत्र भेजकर खंभा हटवाने की मांग की है।

ऊर्जा निगम के अवर अभियंता रामबली मौर्य ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि घर की दीवार पर बिजली का खंभा पड़ा है, तो उसे जल्द ही हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें