फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शादी समारोह में थूककर रोटी सेकने का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Apr 2026 11:34 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बाबूगढ़ (हापुड़)

सार

गांव मुक्तेश्वरा में एक शादी समारोह में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल हुआ। इस घटना से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त हो गया। वीडियो में युवक तंदूर पर रोटी बनाते हुए थूक लगाता दिख रहा था।
विज्ञापन
रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के थाना क्षेत्र के गांव मुक्तेश्वरा में एक शादी समारोह में रोटियों को बनाते समय उस पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक तंदूर के पास खड़े होकर रोटियां बनाते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि वह रोटी को तंदूर में डालने से पहले उस पर थूक लगा रहा है और फिर उसे सेक रहा है। बताया गया कि यह रोटियों लोगों को परोसी गई थी। ग्रामीणों के अनुसार गांव मुक्तेश्वर में एक बरात आई थी। उसी दौरान तंदूर पर रोटियां बनाई जा रही थी। वीडियो के बारे में ग्रामीणों को जानकारी मिली तो उनमें रोष व्याप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो का बाबूगढ़ पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। वीडियो की जांच कराने पर पता चला कि आरोपी मोहल्ला सलावत खेल कस्बा शाहजहांपुर थाना किठौर जनपद मेरठ निवासी नसीमुद्दीन है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी नसीमुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें