फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जिले के 27 स्कूल-कॉलेजों में बिना फिटनेस, परमिट के दौड़ रहे वाहन, नोटिस जारी

विज्ञापन
स्कूल बस की जांच करते एआरटीओ। स्रोत विभाग
विज्ञापन
हापुड़। जिले के 27 स्कूल-कॉलेजों में बिना फिटनेस और परमिट के वाहन दौड़ रहे हैं। उपसंभागीय कार्यालय ने इन सभी वाहनों की सूची जारी कर दी है। विभाग ने स्कूलों को तो नसीहत दी ही है, साथ ही अभिभावकों से अपील की है कि वे इन वाहनों में फिटनेस व परमिट प्रमाण-पत्र प्राप्त न करने तक अपने बच्चों का आवागमन कतई न कराएं।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह चौहान ने बताया कि आदर्श भारतीय कन्या इंटर कॉलेज के वाहन पंजीकरण नंबर यूपी37 बीटी 2476, डीएस रामस्वरुप पब्लिक स्कूल के यूपी14 सीटी 3110, जीआर पब्लिक स्कूल के यूपी37 एटी 7087, होली चाइल्ड जूनियर हाईस्कूल के यूपी37 टी 8356, मां सरस्वती चैरिटेबिल ट्रस्ट के यूपी14 जेटी 0677, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के यूपी14 डीटी 3914, रामा एजुकेशन सोसायटी के यूपी 37 टी 1398, रामा मेडिकल कॉलेज के यूपी 37 टी 2741 व यूपी 37 टी 2762, रामा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की यूपी 37 टी 1388, शांति शिक्षा निकेतन के यूपी 37 टी 8101, श्री परमानंद शिक्षा समिति के यूपी 37 टी 5356, सुरेश चंद मैमोरियल पब्लिक स्कूल के यूपी37 बीटी 1441 और वीआईपी हाईस्कूल के वाहन नंबर यूपी14 डीटी 1670 की फिटनेस समाप्त हो चुकी है। इनमें से कुछ वाहनों की फिटनेस छह वर्ष से अधिक समय से समाप्त है।
एआरटीओ ने बताया कि जब तक इन वाहनों के स्वामी व संस्था की ओर से अपने वाहन की फिटेनस, परमिट का प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं कर लिया जाता है। तब तक इन वाहनों से बच्चों का आवागमन न कराएं। ऐसे वाहनों में सफर न करने से भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से लोग बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 550 स्कूली वाहनों की जांच चल रही है। सात जुलाई तक का समय दस्तावेज पूरे करने के लिए दिया है। यदि अधूरे दस्तावेजों से वाहन का संचालन होता है तो फिर सीज और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कई वर्षों से इन 18 वाहनों का परमिट समाप्त
एआरटीओ ने बताया कि श्रीमति बिमला देवी डिग्री कॉलेज के वाहन नंबर यूपी37 एटी 0282 व यूपी37 एटी 0283, ओम ग्लोबल स्कूल के यूपी37 एटी 1215, जय राधे श्याम एजुकेशन के यूपी37 एटी 2857 व यूपी37 एटी 3630, वंशिका पब्लिक स्कूल के यूपी37 एटी 3270, श्रीराधा कृष्णा इंटर कॉलेज के यूपी37 एटी 3583, सन फ्लोअर पब्लिक स्कूल के यूपी37 एटी4570, सरस्वती शिशु सदन के यूपी37 एटी 4979, श्री परमानंद शिक्षा समिति के यूपी37टी 5356, वरुण मैमोरियल शिक्षा प्रसार के यूपी37टी 5884, सर्वोदय पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के यूपी37टी 6738 की परमिट समाप्त हो चुकी है। इसके अलावा एडोब इंटरनेशनल स्कूल के यूपी37टी 6754, गीतांजलि पब्लिक स्कूल के यूपी37टी6960, वेद माता गायत्री ट्रब्ट के यूपी37टी 7132, शांति शिक्षा निकेतन के यूपी37टी8101, रामा एजुकेशन सोसायटी के यूपी37टी 1398 और रामा मेडिकल कॉलेज के यूपी37 टी 2741 का परमिट समाप्त है।
जारी है अभियान, आठ वाहनों के पंजीयन निरस्त, 10 से अधिक पर जुर्माना
स्कूल खुलने से पहले से ही विभाग ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। अभी तक की कार्रवाई में टीम ने करीब आठ वाहनों के पंजीयन निरस्त किए हैं, जबकि 10 से अधिक पर जुर्माना लगाया है। अधिकारियों की माने तो यह कार्रवाई अभी और कुछ दिन जारी रहेगी और ऐसे में सभी वाहनों को चिन्हित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें