फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिजली के तारों में आग से 300 घरों की 10 घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
पिलखुवा के सद्दीकपुरा मोहल्ले में विद्युत तारों से निकलती चिंगारी।संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। मोहल्ला सद्दीकपुरा में शनिवार तड़के करीब एक बजे बिजली के तारों में आग लगने से करीब 300 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 10 घंटे तक बिजली नहीं आने से लोगों को भीषण गर्मी, पेयजल संकट और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात अचानक बिजली के तारों से चिंगारी उठने लगी और कुछ ही देर में उनमें आग लग गई। आग लगते ही पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची और फॉल्ट का पता लगाकर मरम्मत कार्य शुरू किया। कई घंटे तक क्षतिग्रस्त तार और अन्य उपकरण बदलने का काम चलता रहा। सुबह तक बिजली आपूर्ति बंद रहने से घरों में पानी की मोटरें नहीं चल सकीं, जिससे पेयजल की समस्या खड़ी हो गई। करीब 10 घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
ऊर्जा निगम के एक्सईएन मनीष कुमार यादव ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आने से बिजली के तारों में आग लग गई थी। सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजकर क्षतिग्रस्त तार और अन्य सामग्री बदलवाई गई। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। साथ ही लाइन का निरीक्षण भी कराया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें