फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराया पार्सल वाहन, चालक की मौत

Mon, 27 Feb 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड से दिल्ली जा रहा एक पार्सल वाहन हाईवे किनारे सिंभावली मोड़ के पास खराब खड़े ट्रक में घुस गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान केबिन में बैठा उसका चचेरा भाई घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने केंटर की खिड़की क्रेन की मदद से तुड़वाई और घायल को अस्पताल भिंजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर करीब तीन घंटे जाम की स्थिति बनी रही।

उत्तराखंड के रुद्रपुर से पार्सल लेकर दिल्ली जा रहे केंटर का चालक सलमान (30) रविवार रात बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नंगलाबड़ में अपने घर चला गया। सोमवार तड़के करीब तीन बजे वह चचेरे भाई जावेद को साथ लेकर दिल्ली को रवाना हो गया।
विज्ञापन


करीब साढ़े तीन बजे वह जैसे ही सिंभावली मोड़ के पास पहुंचा केंटर हाईवे किनारे खराब खड़े डस्ट से भरे ट्रक में पीछे से जा टकराई। सलमान की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से केंटर की खिड़की तुड़वाई और सलमान के शव को बाहर निकाला। पुलिस से गंभीर रूप से घायल जावेद को हापुड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सलमान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

असलम ने ट्रक के चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे के बाद हाईवे पर करीब तीन घंटों तक एक ही लाइन में आवागमन होने से जाम की स्थिति बनी रही। इसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली-लखनऊ रूट पर आने जाने वाले राहगीरों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ीं। पुलिस ने क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया, तब जाकर हाईवे की दोनों साइडों में यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें