फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव खेड़ा परतापुर रोड रेलवे फाटक के पास से मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी हो गए। टावर के टेक्नीशियन ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जिओ इन्फॉकॉम लिमिटेड की टेलीकॉम सॉल्यूशन इकाई में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि टावर की जांच के दौरान फाइवजी के दो और फोरजी के चार आरआरएच गायब मिले हैं। उनके सीरियल नंबर कंपनी रिकॉर्ड में दर्ज हैं। घटना की जानकारी मिलते ही 112 पर प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद कोतवाली में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मोबाइल टावर से उपकरण चोरी होने की घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें