फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बेड पर मिला महिला का शव, गले पर फंदे के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर मंढैय्या स्थित मकान में तनु (25) निवासी गांव सलारपुर का शव संदिग्ध परिस्थिति में बेड पर पड़ा मिला। पुलिस की जांच में मृतका के गले पर फंदे के निशान मिले हैं। मृतका पिछले करीब 25 दिनों से अपने पति को छोड़कर पति के दोस्त के साथ गांव में रह रही थी। महिला के पति का दोस्त फरार बताया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना बाबूगढ़ पुलिस को बुधवार की सुबह गांव आरिफपुर मंढैय्या स्थित मकान में एक महिला का शव बेड पर पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचे और मामले की जांच की।
मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री तनु की शादी पांच वर्ष पहले जिला मेरठ के गांव घुड़म निवासी युवक से की थी। गांव आरिफपुर मढैय्या निवासी युवक उनके दामाद का दोस्त है। उनकी पुत्री पिछले करीब 25 दिनों से दामाद के दोस्त के साथ गांव में रह रही थी। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे थाना बाबूगढ़ पुलिस ने उनकी पुत्री की मौत होने की सूचना उन्हें मिली। सूचना मिलने पर वह अपने परिजनों के साथ मुदाफरा चौकी पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उनकी पुत्री का शव बेड पर पड़ा मिला था। गले पर फंदे के निशान भी पाए गए हैं। सीओ ने बताया कि महिला के गले पर फंदे की निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें