फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में अमेरिका की मदद से बनेगा मिशन का स्टूडियो

Wed, 28 Dec 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
स्टूडियो - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन
मेरठ रोड पर मिशन अस्पताल के पास हजारों वर्ग मीटर भूमि पर अमेरिका की मदद से एसडीए मिशन का एक आधुनिक स्टूडियो बनेगा। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कार्य अप्रैल 2017 से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो इस स्टूडियो के लिए एसडीए मिशन अस्पाल के पास मेरठ रोड पर खाली पड़ी हजारों वर्ग मीटर भूमि का चयन किया गया है। इस स्टूडियो के निर्माण के लिए एसडीए यूनियन और डिवीजन के माध्यम से अमेरिका से आर्थिक मदद मिलेगी।

बताया गया है कि फिलहाल इस स्टूडियो का ब्लू प्रिंट तैयार हो रहा है। इसके तैयार होने पर हापुड़ पिलखुवा विकास प्रधिकरण में स्वीकृति के लिए मानचित्र प्रस्तुत किया जाएगा। बाद में विदेशी कैमरे तथा अन्य उपकरण मंगवाये जाएंगे।
विज्ञापन


इस स्टूडियों में मिशनरी बच्चों के कार्यक्रम, खेलकूद की गतिविधियों तथा धार्मिक प्रवचनों की शूटिंग होगी। बाद में इन सभी कार्यक्रमों का एक टीवी चैनल के माध्यम से दुनियाभर में प्रसारण होगा।

इस संबंध में एसडीए सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अतर सिंह ने बताया कि मेरठ रोड पर एक आधुनिक स्टूडियो बनाया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


इस संबंध में मिशन के वरिष्ठ अधिकारी ही जानकारी दे सकते हैं। हालांकि, स्टूडियो बनने पर स्थानीय युवाओं को प्रतिभा निखारने में लाभ मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें