फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रास्ते के विवाद में महिला ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
गढ़ में आत्मदाह के प्रयास के दौरान महिला को बचाते नायब तहसीलदार। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में कोतवाली के सामने सोमवार को रास्ते के विवाद ने अचानक खतरनाक मोड़ ले लिया। पुलिया की मरम्मत और पटिया डालकर रास्ता बनाए जाने के विरोध में महिला ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार/ मजिस्ट्रेट वेदप्रकाश सोनी ने किसी तरह मामला शांत करवाया। महिला को बचाने के प्रयास में वह खुद नाले में फिसलकर चोटिल गए।
विज्ञापन


कोतवाली के सामने स्थित एक गली की पुलिया की नगर पालिका द्वारा मरम्मत कराई जा रही थी। स्थानीय निवासी बिजेंद्र प्रधान पिछले तीन दिनों से इसका विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि संबंधित स्थान उनकी भूमि में आता है और उनका रास्ता अवरुद्ध किया जा रहा है। दूसरी ओर कॉलोनी के लोगों का दावा था कि वह सरकारी रास्ता है और पुलिया पर पटिया डालकर आवागमन सुचारु किया जाना चाहिए। विवाद के निस्तारण के लिए सोमवार को प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।
नायब तहसीलदार ने बताया कि वह कार्रवाई कर रहे थे, तभी बिजेंद्र प्रधान की पत्नी वहां पहुंचीं। उन्होंने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए विरोध में अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। उन्होंने महिला के हाथ से माचिस छीन ली। उनका आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। बाद में मौके पर दोनों पक्षों की बात सुनकर समस्या का निस्तारण करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
घटना के दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद था। कानून व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में समाधान भी कराया गया। - राहुल यादव, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें