फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: प्री-बोर्ड से पहले पूरा कराना होगा पाठ्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्कूलों को प्री-बोर्ड परीक्षा से पहले पाठ्यक्रम पूरे कराने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड की ओर से भी निर्धारित समय के भीतर कोर्स पूरा कराने और विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी बेहतर कराने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. श्वेता पूठिया ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित किया जाए। जिन विषयों का पाठ्यक्रम अभी अधूरा है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। इसके साथ ही विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण विषयों और कठिन अध्यायों का नियमित अभ्यास कराया जाए, जिससे प्री-बोर्ड परीक्षा में उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

विभाग की ओर से स्कूलों में शिक्षण कार्य की प्रगति पर भी नजर रखी जाएगी। प्रधानाचार्यों को शिक्षकों के माध्यम से पाठ्यक्रम पूरा कराने और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। प्री-बोर्ड परीक्षा को बोर्ड परीक्षा की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी का आकलन कर उनकी कमियों को दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन


डीआईओएस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से पहले पाठ्यक्रम पूरा कराने में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। स्कूलों में नियमित कक्षाएं संचालित कराते हुए विद्यार्थियों को रिवीजन और मॉडल पेपर का अभ्यास भी कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें