फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur Accident: अज्ञात वाहन की कार से टक्कर, एक की हुई मौत और पांच लोग घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 23 Nov 2025 01:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने नाजिम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग- 9 स्थित एलिवेटेड फ्लाई ओवर पर रविवार तड़के अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जिला लखीमपुर खीरी थाना पसगवां मच्छेजा निवासी इमरान जिला शाहजहांपुर थाना सिधौली गांव बबरा निवासी अतीक, लईक, सद्दाम, गांव बाई कुआं निवासी नाजिम और कोरो कुइयां निवासी उल्फत के साथ बैलेनो गाड़ी से सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वह पिलर नंबर 56 के ऊपर पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।  टक्कर इतनी जबरदस्त थीं कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने नाजिम को मृत घोषित कर दिया। वहीं उल्फत, लाईक व इमरान को मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था। क्रेन की मदद से गाड़ी को हटाया गया था। मृतक और घायलों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें