फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डेढ़ साल से अधूरा अंडरपास, जनवरी तक राहत की उम्मीद

विज्ञापन
पिलखुवा में परतापुर रोड पर निर्माणाधीन अंडरपास।संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। शहर की परतापुर रोड पर रेलवे फाटक संख्या 85 सी का अंडरपास डेढ़ साल से अधिक समय से अधूरा है। रेलवे ने इस अंडरपास को जनवरी 2027 तक जनता के लिए खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया है। निर्माण कार्य में देरी से स्थानीय लोगों को प्रतिदिन परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने सांसद अतुल गर्ग को पत्र भेजकर यह जानकारी दी है। अंडरपास के बॉक्स को धकेलकर स्थापित करने का काम अक्तूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। निर्माण अधूरा होने के कारण परतापुर रोड के वाहन बाजार के अंदर से गुजर रहे हैं। इससे बाजार में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को रोजाना दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
सेक्शन इंजीनियर विपिन त्यागी के अनुसार, फाटक संख्या 85 सी का काम पूरा होने के बाद ही फाटक संख्या 81 पर अंडरपास का निर्माण शुरू होगा। दोनों जगहों पर एक साथ काम करना संभव नहीं है। सांसद अतुल गर्ग, विधायक धर्मेश सिंह तोमर और नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल के प्रयासों से अंडरपास का निर्माण आगे बढ़ा है। जनवरी 2027 तक काम पूरा होने पर लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें