फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किठौर रोड पर डग्गामार वाहन चालकों का कब्जा

Sat, 14 Nov 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़-किठौर मार्ग पर डग्गामार वाहन चालकों की दबंगई से परिवहन निगम कर्मी खासे परेशान हैं। आएदिन इस मार्ग पर रोडवेज कर्मियों से अभद्रता की जा रही है।
विज्ञापन


 बस स्टैंड पर बसों को रुकने नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में एआरएम ने सीओ किठौर और थाना प्रभारी से शिकायत की बात कही है।

 किठौर मार्ग पर रोडवेज बसों के कम संचालन से यात्री पहले ही खासे परेशान हैं। यात्रियों की सहूलियत के लिए इन दिनों हापुड़ डिपो के अफसरों ने रूट पर 4 अतिरिक्त बसें बढ़ाई हैं। लेकिन डग्गामार वाहन संचालक रोडवेज के चालक, परिचालक यात्रियों को जबरदस्ती रोडवेज बसों में चढ़ने से रोक रहे हैं
 
 मामले को गंभीरता से लेते हुए एआरएम ने सीओ किठौर व थाना प्रभारी से शिकायत की है। एआरएम धीरज सिंह पवार का कहना है कि डग्गामार वाहन संचालक परिवहन निगम को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। आएदिन रोडवेज कर्मियों से अभद्रता की जा रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

 

 डग्गामार वाहनों पर जल्द ही नकेल कसेगी

 नेशनल हाईवे समेत विभिन्न मार्गों पर फर्राटा भरकर सरकारी राजस्व को चूना  और यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे डग्गामार वाहनों की धरपकड़ का अभियान जल्द ही चलेगा।

सामाजिक संगठन मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार  निवारण संघ के राष्ट्रीय सचिव पंकज लोधी राजपूत ने नेशनल हाईवे समेत गढ़  क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर बड़ी संख्या में चल रहे डग्गामार  वाहनों के विषय में सीएम कार्यालय को शिकायती पत्र भेजा था।

 इसमें उल्लेख  किया है कि सरकारी राजस्व को चूना लगाने के साथ ही डग्गामार वाहन अधिक  आमदनी के लालच में क्षमता से अधिक सवारी लादकर अनियंत्रित रफ्तार में  फर्राटा भरते हैं। जिससे यात्रियों को हर समय अनहोनी  का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


सीएम कार्यालय द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख है कि डग्गामार वाहनों का संचालन एक गंभीर समस्या है, जिसकी रोकथाम और  कड़ी कार्रवाई के उद्देश्य से प्रमुख सचिव परिवहन को छापामार कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें