नगर के स्कूलों में शनिवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने इस मौके पर चाचा नेहरू को याद किया और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
हापुड़ में मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती बाल मंदिर सीनियर सैकेंड्री स्कूल में बाल दिवस पर अनेक प्रतियोगिताएं हुईं।
प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने बताया कि बाल, किशोर, तरूण वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अभिषेक कौशिक, प्रशांत कुमार, तरूण पाल ने प्रथम, गोला फेंक में अर्पित त्यागी, ऋतेश भाटी, अंकित चौधरी प्रथम रहे।
केशव नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वरिष्ठ शिक्षक चंद्रपाल सिंह और प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला।
मिनीलैंड कांवेंट प्ले स्कूल में भी बाल दिवस पर कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्या मुक्ता तिवारी, सजना अग्रवाल, माधुरी अग्रवाल, सपना वर्मा, आरती वर्मा का सहयोग रहा।
उधर, गढ़ में डीएम स्कूल में बाल दिवस के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। इस दौरान महाराष्ट्र की महात्मा गांधी राष्ट्रभाषा संस्था पुणे के तत्वाधान में हुई हिंदी प्रतियोगिता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्कूल प्रबंधक राजेंद्र सिंह और प्रिंसिपल मंजू चौधरी ने पुरस्कृत भी किया।
डीआर इंटरनेशनल स्कूल में शिवम, अर्पिता चौधरी, प्रियांशी ने चाचा नेहरू के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गीत और लघु नाटक प्रस्तुत किए। राजीव नगर के केडीएम स्कूल में बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
वहीं गढ़ के सेनरा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने वेस्ट मेटीरियल से घरेलू साज सज्जा का सामान बनाया। जिन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी पालावील, समाजसेवी सुबोध त्यागी, कांतिचंद शर्मा, प्रिंसिपल सीमा सेनरा, प्रबंधक उमेश सेनरा ने पुरस्कृत किया।
पिलखुवा के वीआईपी इंटर कॉलेज में बाल दिवस के मौके पर कार्यक्रम हुआ। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल लाखन में बाल दिवस पर कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि बृजमोहन सिंह तोमर और अंकुश पवार रहे। मारवाड़ इंटर कॉलेज पिलखुवा में भी बाल दिवस मनाया गया।