फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ऊधमपुर एक्सप्रेस में यात्रियों को नहीं मिल रही सीटें

Fri, 06 Jun 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सीमा पर तनाव कम होने के बाद जम्मू जाने के लिए लोगों का रुझान बढ़ने लगा है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली साप्ताहिक ऊधमपुर एक्सप्रेस में यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

पिछले माह भारत-पाक के बीच तनाव की स्थिति के कारण जम्मू की तरफ जाने वाली ट्रेनों में बुकिंग कैंसिल हो रही थीं। अब तनाव की स्थिति कम होने और छुट्टियों के कारण ट्रेनों में बुकिंग बढ़ने लगी है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर साप्ताहिक सूबेदारगंज से ऊधमपुर जाने वाली एक ही ट्रेन का ठहराव होता है। ऐसे में इस ट्रेन में माह के अंत तक लोगों को सीट नहीं मिल पा रही हैं। 10 जून को ट्रेन के स्लीपर कोच में रिजग्रेट और थर्ड एसी कोच में 23 सीटों की वेटिंग, 14 जून को स्लीपर कोच में 39 सीटों और थर्ड एसी कोच में 17 सीट पर वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें