फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur Accident: कैंटर की चपेट में आया दो वर्षीय मासूम...मौके पर मौत; वाहन पीछे करते समय हुआ हादसा

Fri, 09 Jan 2026 06:57 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

हापुड़ में पुराने हाईवे किनारे ट्रक यार्ड के सामने लकड़ी से लदे कैंटर की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई। तौल के दौरान पीछे ले जाते समय कैंटर के नीचे आने से हादसा हुआ, पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
 
विज्ञापन
मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत पुराने हाईवे किनारे स्थित ट्रक यार्ड के सामने गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें लकड़ी से लदे एक कैंटर की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी।

विज्ञापन


गांव खुडलिया निवासी पिताबंर ने बताया कि लकड़ी से भरी कैंटर गाड़ी धर्म कांटे पर तौल कराई जा रही थी। तौल के दौरान गाड़ी में दो कुंडल लकड़ी का वजन अधिक पाया गया, जिस पर चालक अतिरिक्त लकड़ी उतारने के लिए कैंटर को पीछे की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान वहां खेल रहे बच्चों में से उनका बेटा रोहन (2 वर्ष) उम्र कैंटर के नीचे आ गया और कुचल गया। 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल बच्चे को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकिस्तकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कैंटर को पीछे करते समय चालक के साथ कोई क्लीनर मौजूद नहीं था, जिससे यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन


इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया, लेकिन पुलिस के समझाने पर शांत हो गए। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पीडि़त पक्ष से तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें