फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबकर दो महिलाओं की मौत

Sun, 17 Sep 2023 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर में धौलाना कट के पास चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक को टक्कर मार डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गई। जिससे उसके नीचे दबने से बाइक सवार दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चालक समेत चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए रामा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ निवासी पवन कुमार गाजियाबाद में नौकरी करता है और डूंडाहेड़ा में परिवार के साथ रहता है। रविवार को वह पत्नी संगीता और पड़ोसन सुषमा को लेकर बाइक द्वारा किसी काम से धौलाना रोड स्थित गांव कंदौला जा रहा था। हाईवे-9 पर धौलाना कट के सामने पशुओं के चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। उसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गई। जिसके नीचे दबकर संगीता और सुषमा की मौके पर मौत हो गई। जबकि पवन और ट्रैक्टर चालक हापुड़ के नई चुंगी निवासी इंतजार और थाना हाफिजपुर के गांव अमरपुर इमटौरी निवासी कृष्णा और अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि ट्रैक्टर चालक ट्रॉली में पशुओं का चारा लेकर दिल्ली गोशाला जा रहा था। हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच जेसीबी से टैक्टर-ट्रॉली को सीधा कराया और उसके नीचे दबे मृतकों व घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मृतक संगीता और सुषमा के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए है, जबकि घायल पवन, अरविंद, कृष्णा और इंतजार को उपचार के लिए रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर घायलों की हालत में सुधार है। अभी तक किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें